फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर हमलावर खनन माफिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक योगेश वर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहे खनन माफिया प्रेम वर्मा को सदर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बीती 21 मार्च होली के दिन सदर विधायक योगेश वर्मा अपने गनर और भाई के साथ बाइक से रंग खेलकर घर जा रहे थे। गुरुनानक नहर पुलिया के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली थी और गाली गलौच करते हुए गोली चला दी थी। गोली पैर में लगने से विधायक योगेश वर्मा घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। आईजी लखनऊ परिक्षेत्र एसके भगत ने भी लखीमपुर पहुंचकर विधायक से पूरी घटना की जानकारी ली थी। पुलिस ने विधायक के भाई सिद्धेश वर्मा की तहरीर पर सदर कोतवाली के गांव इलायचीपुरवा निवासी खनन माफिया प्रेम वर्मा, रामापुर निवासी नसीम और गढ़ी रोड निवासी पिंकी सक्सेना के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर घटना के तुरंत बाद पिंकी सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तीसरे दिन पुलिस नसीम को भी गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई थी, लेकिन खनन माफिया पुलिस की पकड़ से दूर था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को भी लगाया था। बृहस्पतिवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस अड्डे के पास से आरोपी प्रेम वर्मा को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

एनएसए की तैयारी में जुटी पुलिस
सदर विधायक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पिंकी सक्सेना और नसीम पर पहले ही एनएसए की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस ने गिरफ्तारी होने के बाद अब खनन माफिया प्रेम वर्मा पर एनएसए लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खनन माफिया प्रेम वर्मा की काफी समय से तलाश की जा रही थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा था। मुखबिर की सूचना पर आज उसे रोडवेज बस अड्डे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसका चालान भेजा गया है।
विज्ञापन

- फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें