लखीमपुर खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर लखनापुर ईंट भट्ठे के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ जाते समय एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलरा ग्रंट निवासी 30 वर्षीय रामेंद्र कुमार मंगलवार को ट्रैक्टर खरीदने के लिए लखीमपुर आया था। उसके साथ कटैला गांव निवासी संजय कुमार और ओलियापुर निवासी सतीश भी आया था। तीनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे, रास्ते में लखनापुर ईंट भट्ठे के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें गुलरा ग्रंट निवासी रामेंद्र की लखनऊ ले जाते समय मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों के पैर कट गए थे, जिससे काफी खून बह गया था इसी कारण मौत हुई। रामेंद्र ने हेलमेट लगाया था।