फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन डिस्ट्रॉय कार्रवाई से मचा हड़कंप

Wed, 04 Jul 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस और हैदराबाद पुलिस ने आपरेशन डिस्ट्राय के तहत अभियान चलाकर मोबाइल चिप डाउन लोडिंग करने वाली दुकानों पर छापेमारी की जिससे कंप्यूटर कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने नगर में आपरेशन डिस्ट्राय के तहत मोबाइल चिप डाउन लोडिंग करने वाली करीब एक दर्जन दुकानों पर छापे मारी की और रखे कंप्यूटरों को खंगाला। अभियान के दौरान पुलिस ने मिल रोड पर एक दुकान से कंप्यूटर में अश्लील सामग्री पाई जिससे पुलिस ने कंप्यूटर, चार्जर जब्त कर दुकानदार के विरुद्ध अश्लील सामग्री रखने, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस मौके पर कार्यवाहक कोतवाल आदर्श कुमार सिंह, एसआई विपिन कुमार, अरविंद राय आदि मौजूद रहे।
ममरी। हैदराबाद एसओ एसके सिंह के निर्देश पर दरोगा मानवेंद्र सिंह ने कस्बा में अभियान चलाते हुए गांव खोखाय निवासी अमरदीप वर्मा के लैपटाप में अश्लील सामग्री पाए जाने पर उसे कब्जे में लिया। अजान चौकी इंचार्ज यशवीर सिंह को गांव अजान निवासी तरुण कुमार के लैपटाप में भी अश्लील सामग्री मिली। पुलिस ने दोनों लैपटाप कब्जे में लेकर दोनों दुकानदारों के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें