फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 15 किमी दूर फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फंदे पर लटकता मिला ग्रामीण का शव
अपनी बेटी के यहां दो दिन पहले गया था ग्रामीण
बिजुआ। मुड़िया हेम सिंह निवासी एक व्यक्ति का शव गांव से 15 किमी दूर भवानीपुर गांव के पास एक पेड़ से लटकता मिला। दोपहर को ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, तो पता चला कि मरने वाला युवक दूसरे गांव का है।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेम सिंह निवासी रामस्वरूप (45) चैनी के पांच पुत्रियां हैं, बेटे न होने से उसने अपने हिस्से की पूरी जमीन बेचकर बेटियों की शादी कर दी है। वह और उसकी पत्नी घर पर रहते थे। वह टापरपुरवा में अपनी बेटी के यहां पत्नी के साथ गए थे। बताया जा रहा है कि बेटी के घर पर ही पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हो गई। उसके बाद पत्नी अपने मायके थाना क्षेत्र के ही चौखड़ियाचली गई। थोड़ी देर के बाद रामस्वरूप भी बेटी से घर जाने को कहकर निकल आये। टापरपुरवा से राजमार्ग पर आकर रामस्वरूप अबरोल फार्म के पास एक खेत में लगे आम के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। कहा जा रहा है कि सोमवार को जब रामस्वरूप फांसी पर लटकने जा रहा था तो पास के खेत में घास छील रही कुछ महिलाओं ने उन्हें देखा भी था। महिलाएं डर की वजह से भाग कर अपने घर आ गईं। मंगलवार को लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। इधर रामस्वरूप के गांव न पहुंचने से बेटी भी परेशान थी, वह लोग अपने पिता को ढूंढ रहे थे। बाद में यहां पहुंचने पर शव की शिनाख्त की। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी भी मायके से आग ई। भीरा एसओ संदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें