फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार
पकड़े गए इनामी बदमाश पर दर्ज हैं 17 मामले

अमर उजाला ब्यूरो
पलियाकलां। पलिया पुलिस और स्वॉट टीम को मंगलवार ड़के बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश घनश्याम उर्फ दादा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान घनश्याम घायल हुआ, जबकि पलिया इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला के भी हाथ में चोट आई है। दोनों का इलाज सीएचसी पलिया में हुआ।
सीओ पलिया प्रदीप कुमार ने बताया कि बदमाशों के आने की सूचना मिली थी। इस पर कई थानों की पुलिस लगा दी गई थी। सीओ पलिया प्रदीप कुमार यादव व पलिया प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने पलिया-भीरा रोड पर गश्त तेज कर दी। तड़के एक बाइक बिना नंबर की आते दिखाई दी। उसपर दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर श्रीनगर गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में किसी के गोली नहीं लगी, लेकिन बदमाश बाइक समेत लडख़ड़ाकर गिर गए। पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश में 25 हजार रुपये का इनामी घनश्याम उर्फ दादा पुत्र लालता प्रसाद निवासी ग्राम नकारा थाना मैगलगंज भी शामिल है। पुलिस ने उसके साथी अमल कुमार सिंह पुत्र श्रवण कुमार सिंह निवासी कैराना मैगलगंज निकला। मुठभेड़ के दौरान मची आपाधापी से बदमाश घनश्याम के पैर में चोट लग गई है, जबकि पलिया इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला के हाथ में भी चोट आई है।
विज्ञापन



इन चीजों की हुई बरामदगी
घनश्याम के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल, 130 रुपये और बिना नंबर की बाइक बरामद की। जबकि दूसरे बदमाश अमल सिंह के पास से पुलिस ने 315 बोर तमंचा, दो जीवित कारतूस और खोखा बरामद होने का दावा किया। सीओ ने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि यह बाइक उन लोगों ने कहां से लूटी थी।

अपराधी के खिलाफ दर्ज हैं 17 मुकदमे
पकड़े गए आरोपी पर खीरी जनपद की मोहम्मदी और मैगलगंज थानों में 17 मुकदमें पंजीकृत हैं। मैगलगंज में विभिन्न धाराओं में उसके खिलाफ कुल 15 मामले दर्ज हैं जबकि मोहम्मदी में दो। मोहम्मदी में दर्ज मुकदमों में वह वांछित भी चल रहा था। जिसकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। इन मुकदमों में ज्यादातर लूट के हैं जबकि गैंगस्टर एक्ट भी बदमाश घनश्याम पर लगा हुआ है।

बदमाश के नहीं लगी गोली, सवालों से घिरी पुलिस
मुठभेड़ की घटना में बदमाश घनश्याम के पैर में गोली लगी है। यह बात घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को भी बता दी गई, लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। पलिया सीएचसी के स्टाफ ने भी गोली न लगने की बात कही। बताया कि बदमाश के मामूली चोट लगी थी किसी को कोई गंभीर जख्म नहीं है। खुद बदमाश ने भी गोली न लगने की बात कही है। जबकि एसपी रामलाल वर्मा ने घायल बदमाश के पैर में गोली लगने की बात बताई है, लेकिन डॉक्टरी मुआयने में गोली लगने की पुष्टि न होने से पुलिस का दावा झूठा निकला है।
विज्ञापन




वर्जन...........
देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें एक बदमाश घायल हुआ है, उस पर 17 मुकदमें दर्ज हैं। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। फरार बदमाश थाना फूलबेहड़ और मोहम्मदी से वांछित चल रहा था।
- रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें