फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 सौ रूपये मांगने वाला सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 25 Jan 2018 07:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर 15 सौ रुपये मांगे जाने का ऑडियो वायरल होने के बाद सीओ सविरत्न गौतम ने आरोपी सिपाही को तलब करते हुए मामले की जांच शुरू की थी। जांच में मामला सही पाए जाने पर उन्होंने मामले की रिपोर्ट एसपी को दी। एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव द्वारिकापुरवा निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। करीब एक सप्ताह पहले थाने में वेरीफिकेशन के लिए कागज आए थे। थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात सिपाही संजीव कुमार ने कागज में मौजूद नंबर के माध्यम से वसीम को फोन किया। आरोप है कि उसने फोन पर आधार कार्ड, दो फोटो, पैनकार्ड के बाद खर्चा पानी के नाम पर 1500 सौ रुपये की मांग करते हुए थाने आने को कहा। उसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल कर दिया था, जिसके चलते दोषी सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें