फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में घर के बाहर किशोरी को छोड़ गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के एक गांव से रहस्यमय हालात में लापता हुई किशोरी घर के बाहर पुआल के ढेर पर बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। किशोरी के हाथ, पैर एवं मुंह उसी के दुपट्टे से बंधे हुए थे। सुबह किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी। पुलिस अब किशोरी के बयान के इंतजार में है।
भीरा थाना इलाके के एक गांव में रविवार रात करीब ढाई बजे घर से शौच गई किशोरी अचानक गायब हो गई थी। रात को ही परिवार वालों ने किशोरी को ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। उधर, परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर शंका जताते हुए उनकी निगाहबानी शुरु कर दी। करीब 26 घंटे बाद सुबह चार बजे अपह्त किशोरी उसी के घर से कुछ दूरी पर लगे एक पुआल के ढेर पर बेहोशी की हालत में देखी गई। किशोरी के हाथ, पैर, एवं मुंह दुपट्टे से बंधे हुए थे, रात के तीसरे पहर शौच को निकले लोगों ने किशोरी को ऐसी हालत में देखकर एसके पिता को सूचित किया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुबह किशोरी कुछ बोलने के काबिल हुई तो उसने अपने साथ हुई घटना को दोहराया। किशोरी के मुताबिक उसे रात करीब दो बजे शौच के लिए जाते समय मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दो लोगों ने अपहरण कर एक चौपहिया वाहन से ले गए थे। दूसरे दिन उसे बेहोशी की हालत में यहां पर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की माने तो 26 घंटे अपह्त के दौरान उसे कुछ खाने को नहीं दिया गया एवं बदमाश युवक उससे कह रहे थे कि वह उसके पिता की हत्या करना चाह रहे थे, लेकिन बीच में वह आ गई। हालांकि पिता किसी से इतनी रंजिश से इंकार कर रहे हैं कि कोई उनकी जान ले ले।

किशोरी को बयान के लिए थाने पर बुलाया गया था, किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक गुमशुदगी का मुकदमा लिखा जा चुका है।
- संदीप सिंह, एसओ भीरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें