फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकीली चीज घोंपकर की गई थी प्रीती हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। प्रीति की गर्दन और चेहरे पर किसी नुकीली वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है, लेकिन दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने गुमशुदगी को हत्या की धाराओं में तरमीम कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम घास काटने गई कोढ़ैया गांव की कुछ महिलाओं ने अनूप गुप्ता के गन्ने के खेत में एक युवती का शव पड़ा देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया था। गुरुवार को गुलचौरा निवासी देवीदयाल ने शव की पहचान अपनी बेटी प्रीती के रूप में की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में चेहरे और गर्दन पर नुकीली किसी वस्तु से कई प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम कर जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि न होने तथा कुछ अन्य वजहों से मृतका के संबंधी सहित दो-तीन लोग संदेह के घेरे में हैं। मामले से जुड़े कई पहलुओं को सुलझाने के लिए पुलिस प्रीती के परिजनों और मायके पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है। पति अरुण कुमार और प्रीती के बीच अनबन की बात भी पुलिस के कानों तक पहुंची है। पुलिस ने इस बिंदु को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस पति अरुण और उससे जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डीटेल का भी बारीकी से परीक्षण कर रही है।

दिल्ली से गुरुवार को लौटा पति
मृतक महिला प्रीती का पति अरुण कुमार दिल्ली में काम करता है। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी सीधा सादा है। लेकिन प्रीती 19 फरवरी से गायब है, बावजूद इसके वह सात मार्च को यहां पहुंचा। पत्नी के प्रति पति की इस संवेदनहीनता की चर्चाएं हो रहीं हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नुकीले हथियार से हत्या की पुष्टि हुई है। गुमशुदगी को हत्या और हत्या कर शव छिपाने की धाराओं में तरमीम कर जांच की जा रही है। अतिशीघ्र घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएन सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना फरधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें