फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने फूंक दी दिव्यांग पुजारी की झोपड़ी

विज्ञापन
अराजक तत्वों ने फूंक दी दिव्यांग पुजारी की झोपड़ी - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
रजागंज।
विज्ञापन

गोला कोतवाली क्षेत्र के केशवापुर चौराहा स्थित देवस्थान शिव मंदिर के पुजारी की झोपड़ी को अराजक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे पूरी झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

केशवापुर शिव मंदिर पर फक्कड़ बाबा झोपड़ी डालकर रह रहे थे, जिसे बृहस्पतिवार सुबह तड़के अराजकतत्वों ने आग लगा दी। उस वक्त बाबा झोपड़ी में ही सोए हुए थे। सुबह होने के कारण आस-पास के दुकानदार भी अपनी दुकानों पर पहुंच गए थे। बाबा ने आग की लपटें देख शोर मचाया तो पड़ोस के होटल स्वामी डीएन वर्मा, लल्लन सिंह, पिंटू वर्मा आदि लोग शिव मंदिर की तरफ दौड़ पड़े। दुकानदारों ने झोपड़ी के अंदर आग में फंसे दिव्यांग बाबा फक्कड़ को बाहर निकाला, तब तक पूरी झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई थी। आग की लपटों में बाबा भी झुलस गए हैं। शिव मंदिर में आग लगाए जाने और बाबा की झोपड़ी को फूंकने को लेकर हिंदू समाज के लोगों में काफी रोष है। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन कोतवाली पुलिस का कोई भी पुलिसकर्मी झांकने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें