लखीमपुर खीरी/निघासन। पुलिस ने शस्त्र बनाने की फैक्ट्री समेत दो आरोपियों को पकड़कर चालान भेजा है। पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस को 22 सालों से तलाश थी।
एसओ अजय यादव ने बताया कि सूचना पर पढुआ चौकी इंचार्ज विपिन यादव, शंखधर भट्ट और सिपाहियों ने चंदैयापुर में दबिश दी। वहां से दो आरोपियों मनोहर और बराती निवासी चंदैयापुर को हिरासत में लिया। उनके पास से तीन 315 बोर तमंचा, 12 बोर के दो तमंचा, एक बंदूक, 12 बोर कारतूस पांच, एक बर्मा, तीन ट्रिगर, सडसी दो, छह सुम्मी, एक पेचकश, रूखान, आरी, चार तमंचे की नाल, एक पंखा, स्प्रिंग तीन, निपुल दो, 10 छेनी, सात रेती, सिल्ली, दो हथौड़ा, पीतल की छड़ आदि सामान बरामद किया। बता दें पकड़े गए आरोपी मनोहर के घर में वर्ष 1996 में शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी तभी से वह फरार था। आरोपी यह शस्त्र सीतापुर, लखीमुपर के निघासन, पलिया, भीरा, गोला, पसगवां के अलावा बहराइच जिले को भेजता था। मनोहर के ऊपर थाने में दफा 25 के तीन मुकदमे दर्ज हैं।