मेवाड़ एक्सप्रेस से भी भागा था एक बदमाश
मथुरा। 21 अक्तूबर 2009 में भी एक बदमाश ट्रेन से फरार हो गया था लेकिन अब तक पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई है। इसी तरह 2006 में शातिर बदमाश राकेश फौजी निवासी गांव नगला खेमा थाना यमुनापार पुलिस हिरासत से रेलवे जंक्शन के टॉयलेट का जंगला उखाड़कर भाग गया था। बाद में राकेश फौजी को 2008 में एनकाउंटर में एसओजी ने ढेर कर दिया था।