संपूर्णानगर। भारत-नेपाल सीमा के बसही बॉर्डर पर पिलर संख्या 199 के पास एसएसबी जवानों ने हजारों रुपये की मटर व बाइक बरामद की है। जबकि तस्कर मौका पाकर भागने में सफल रहा। बरामद मटर व बाइक कस्टम के सुपुर्द कर दी है। 49वीं वाहिनी एसएसबी की बसही बीओपी के जवान सोमवार रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान पिलर संख्या 199 के पास नेपाल से भारत बाइक पर बोरी लादकर आते बाइक सवार को रोका। एसएसबी ने बाइक सवार को रोकना चाहा तो वह बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। एसएसबी बसही के प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने बताया कि बरामद मटर की कीमत लगभग साठ हजार रुपये है। बरामद मटर व बाइक को कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया गया है। ब्यूरो