फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी तालाब में लघुशंका करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/उचौलिया। क स्बे में बाजार लगने की जगह में बने तालाब में लघुशंका करने पर बाजार के प्रबंधक ने कस्बा निवासी एक युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित की मां ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी स्वर्गीय बाबूराम का पुत्र सत्येंद्र शुक्रवार को दोपहर कस्बे में लगने वाली बाजार में खाली पड़ी जगह में बने तालाब में लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान बाजार प्रबंधक ने उसे पकड़ लिया और लात घूंसों से पिटाई कर दी और उसे वहां से भगा दिया। आरोप है कि घटना के बाद सत्येंद्र की बहन मंजू बाजार में सब्जी लेने गई तो प्रबंधक ने उसके साथ भी गाली गलौज की। सत्येंद्र की मां विमला ने पुलिस चौकी उचौलिया और पसगवां कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें उचौलिया में सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को बाजार जिला पंचायत की जगह निजी जगह में लगती है। कस्बे की बाजार होने के कारण यहां आसपास के गांवों के सैकड़ों दुकानदार दुकानें लगाते हैं। बाजार की जगह में एक तरफ गड्ढे हैं, जिसमें बाजार का कूड़ा डाला जाता है। जहां अक्सर लोग लघुशंका करते हैं। चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर कोतवाली पसगवां पुलिस को दी गई है, जहां से कोतवाली पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें