फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में सेंध लगाकर एक लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महंगापुर।
विज्ञापन

कस्बे के चौराहा पर स्थित एक मोबाइल शॉप में रविवार की रात चोरों ने नकब लगा दी और उसमें रखी नकदी समेत करीब एक लाख के मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरी ब्लेड और कुछ नशे की गोलियां बरामद कीं। चौराहा पर हुई वारदात से दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कसबा महंगापुर निवासी ज्योति कुमार की कस्बे में ही मोबाइल शॉप है। ज्योति ने बताया कि रविवार की शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान में नकब लगा दी और अंदर घुस गए। चोर दुकान से मोबाइल, बैटरी, चार्जर के साथ ही हजारों रुपए की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। दुकान स्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान मौके से नशे की गोली स्पास्मो के साथ ही आरी ब्लेड पुलिस ने बरामद की। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चोरी की वारदात से व्यापारियों और गांवों के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें