फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से गायब बेवा के पुत्र का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोर्रैया निवासी बेवा रामबेटी के पुत्र नरेश का पांच महीने बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। बेवा ने अपनी बहू पर पति को गायब करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रैया निवासी विधवा रामबेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसका पुत्र नरेश अपनी पत्नी के साथ गोला में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, जो एक-आध महीने बाद गांव पहुंच जाता था। कई महीने बीतने पर जब नरेश गांव नहीं पहुंचा तब पीड़िता ने पता लगाने का प्रयास किया। बहू नन्हीं देवी से जानकारी चाही, जिस पर नन्हीं देवी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। बहू पुत्र के गायब होने के बाद से रिश्तेदारी में गई है। तब से फोन पर भी बात नहीं हुई। इससे उसे अपनी बहू पर बेटे को गायब कराने का शक है। बेवा ने पुलिस को तहरीर देकर पुत्र का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें