फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र बनाने के औजार बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज। पसगवां कोतवाली पुलिस ने शस्त्र बनाने के औजार बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने सुखैता नाला के निकट जंगल में छापा मारकर शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ने समेत जनपद हरदोई थाना पिहानी के ग्राम जहानीखेड़ा निवासी नासिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। दूसरा अभियुक्त शब्बन निवासी लालपुर कोतवाली पसगवां अंधेरे का लाभ उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक देशी बंदूक इकनाली बारह बोर, तीन तमंचे 315 बोर (बने हुए), दो कारतूस, नाल, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि नासिर ने स्वीकार किया कि शब्बन शस्त्र बनाता है और वह शस्त्रों को बेचता है। चुनाव के समय शस्त्रों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें