लखीमपुर खीरी/निघासन। क्षेत्र के एक गांव में सहेलियों के साथ तीन सितंबर को शौच को गई किशोरी से छेड़छाड़ और शिकायत करने पर पिटाई के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परिवार वाले दहशत में है। एसडीएम अखिलेश यादव ने मामले की जांच के आदेश एसओ को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। एसओ अजय यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश में सिपाहियों को मौके पर भेजा गया है। जांच में घटना सही पाई गई है। फिलहाल, अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। ब्यूरो