फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का मामला राज्य महिला आयोग पहुंचा

विज्ञापन
Police - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में कोतवाली पसगवां के ग्राम सल्लिया (जंगबहादुरगंज) निवासी हिटलर की पुत्री रीना ने बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2016 को मोहम्मदी कोतवाली के ग्राम मचला मुर्तजाअलीनगर निवासी गंगाराम के पुत्र प्रदीप कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता रीना ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उसका पति और ससुर गंगाराम दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

गत 6 जून 2017 को प्रार्थिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया। विवाहिता का आरोप है कि 29 जून की रात को उसके ससुराल वालों ने मारपीट की और दुधमुंहे बच्चे के साथ उसे घर से निकल दिया। पुलिस के न सुनने पर प्रताड़ित विवाहिता ने राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के निर्देश पर सीओ मोहम्मदी ने जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का आरोप है कि जांच शुरू होने के बाद उसे और उसके मायके वालों को धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह भयभीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें