फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति ने प्रधानाध्यापक को धमकाया, आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसानगर। ग्राम सभा सरपतहा प्रधानपति ने शनिवार को प्रधानाध्यापक से शैक्षिक सत्र के बीच रसोइया का चयन करने को कहा। प्रधानाध्यापक के मना करने पर आग बबूला हुए प्रधानपति ने प्रधानाध्यापक को जमकर गालियां बकीं। यहां तक उन्हें जेल भिजवाने की धमकी तक दे डाली। आडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। उधर पुलिस ने पीड़ित प्रधानाध्यापक की तहरीर पर प्रधानपति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव बरारी निवासी गजेंद्र पाल मौर्य ने बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय सरपतहा में प्रधानाध्यापक हैं। शनिवार की सुबह 10.20 मिनट पर प्रधानपति इद्दू ने उनके मोबाइल पर फोन किया और रसोईया को रखने की बात करने लगे। इस पर उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि अर्धसत्र में किसी रसोइये का चयन नही किया जा सकता। इस बात पर प्रधानपति आग बबूला हो गए और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। प्रधानपति और प्रधानध्यापक के बीच हुई वार्ता का शनिवार को ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित प्रधानाध्यापक गजेंद्र ने थाना ईसानगर पुलिस को आरोपी प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है।

प्रधानध्यापक की तहरीर पर प्रधानपति इद्दू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मार देने की धमकी देने और गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बृजेश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें