फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने एक शिकारी को दबोचा, चार हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। जंगल में खाबड़ लगाकर वन्यजीवों के शिकार का प्रयास कर रहे एक शिकारी को पलिया रेंज की टीम ने देर रात धर दबोचा। जबकि चार शिकारी चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। टीम ने संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

देर रात पलिया रेंज की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के पतेड़ा जंगल में घुसकर शिकार की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रेंजर ओपी सिंह, राकेश कुमार, धर्मेंद्र, आकाश खरवार पहुंच गए। जहां जंगल के एक हिस्से में कुछ हलचल देखी। टीम को देख सभी शिकारी भाग खड़े हुए, जिसमें से एक बलवीर सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम पढुआ त्रिकौलिया को दबोच लिया गया। उसके चार साथी भाग निकले। मौके से खाबड़ आदि भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें