कार की चपेट में आने से एक घायल
कैथल। करनाल रोड पर एक कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे घायलावस्था में अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कर्मचारी कालोनी खुराना रोड बाई पास निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी आईजी कालेज करनाल रोड पर पुस्तकों की दुकान है। 26 नवंबर को शाम के 7 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी दुकान से जाट स्कूल कैथल की तरफ किसी काम के लिए निकला ही था। पीछे से एक कार चालक ने अपनी कार को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी। जिससे उसे काफी चोटें आई। लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल कैथल ले गया। हेड कांस्टेबल राममेहर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।