फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के खिलाफ अभद्र वाइस रिकार्डिंग वायरल, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सोशल मीडिया पर महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर के अलावा गांधी परिवार के सदस्यों के खिलाफ अश्लील शब्दों की एक वाइस रिकार्डिंग वायरल होने से लोगों में रोष है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता देवेंद्र कुमार दीक्षित पंकज ने सीओ सिटी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सीओ ने सदर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार दीक्षित पंकज ने बताया कि सोशल मीडिया के व्हाट्सऐप के एक ग्रुप पर 31 जुलाई को एक सोनू नाम के एक व्यक्ति ने वाइस रिकार्डिंग पोस्ट की है। जिसमें महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर के अलावा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ अमर्यादित और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है। महापुरुषों के प्रति यह अभद्रता, राष्ट्रद्रोह है। यही नहीं पांच अगस्त को कई नंबरों से इस रिकार्डिंग का समर्थन किया गया और सुधीर नाम के व्यक्ति ने महात्मा गांधी के खिलाफ बहुत ही गंदी, अमर्यादित अश्लील पोस्ट डाली है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। सीओ सिटी हरीराम वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000
16 दिन से कांग्रेस प्रवक्ता को टहला रहे सदर कोतवाल
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता देवेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्होंने दो अगस्त की शाम करीब छह बजे कोतवाली जाकर सदर कोतवाल को तहरीर दी थी। इस पर सदर कोतवाल ने अगले दिन रिपोर्ट की कॉपी ले जाने के लिए बुलाया था। तब से लेकर वह शुक्रवार तक कोतवाली के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोतवाल आज-कल करते हुए टरकाने लगे। इस पर वे सीओ से मिले और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सदर कोतवाल के इस रवैये से कांग्रेसियों में रोष है।
00000000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें