फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामती गोलीकांड में पहली गिरफ्तारी, ग्यारह दिन बाद पकड़ा आरोपी

Sat, 19 Aug 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
शामती गोलीकांड के ग्यारह दिन बाद पुलिस को पहली सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे हरियाणा के रोहतक से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यहीं का रहने वाला है और वारदात के बाद घर के आसपास ही छिपा था। पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले आरोपी की लोकेशन का पता लगा लिया था।
विज्ञापन


दिल्ली और हरियाणा पुलिस की मदद से उसके घर की निगरानी की जा रही थी। इस बीच शुक्रवार को आरोपी के घर आने की भनक पुलिस को लगी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने (पंकज) लक्की की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। 

आरोपी की पहचान विपिन धनकर उर्फ स्विटी (18) निवासी गांव रवेता तहसील रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सोलन ले आई है। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। सात अगस्त की रात करीब सवा नौ बजे स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों ने जिम प्रशिक्षक लक्की की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गाड़ी को लावारिस छोड़कर उसकी नंबर प्लेट ले गए थे। पुलिस पूरी रात गाड़ी की तलाश करती रही जबकि आरोपी चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे। बाद में छानबीन के दौरान गाड़ी के कागज नकली और गाड़ी दिल्ली से चोरी हुई पाई गई थी। इसके बाद से पुलिस दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में सरगर्मी से तीनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सोलन में ही रह रहे थे आरोपी
शामती गोलीकांड को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश गैंग से जुड़े हैं। पुलिस ने पहली गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया है कि यह लोग काफी समय से सोलन में रह रहे थे। इन्होंने दो से तीन जगह अपने ठिकाने भी इस दौरान बदले। लेकिन इनकी संदिग्ध हरकतों के बावजूद मकान मालिक ने इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई। इससे यह हत्या जैसे संगीन अपराध को अंजाम देने में कामयाब रहे।

दिल्ली में शातिरों पर दर्ज हैं मामले
पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी विपिन धनकर अभी इस पेशे में नया है। इसके अन्य दो साथियों पर दिल्ली में अलग-अलग थानों में तीन-तीन मामले दर्ज हैं। इनमें मुख्य आरोपी हिम्मत उर्फ चिकू और नवीन दहिया पर हत्या के प्रयास औरछीनाझपटी समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस भी इन आरोपियों को तलाश कर रही है।

जल्द गिरफ्तार होंगे अन्य दो आरोपी
एसपी मोहित चावला ने बताया कि उन्होंने इस मामले में डीएसपी रमेश शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। इस टीम में सब इंस्पेक्टर हंस राज, दलीप, हेडकांस्टेबल अमरी लाल, पवन, कांस्टेबल अजय और पवन शामिल थे। उन्होंने बताया कि पहली सफलता के बाद पुलिस टीम उत्साहित है और उम्मीद है कि जल्द ही अन्य दो आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस पकड़े गए आरोपी से इस मामले में कड़ी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें