फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के दौरान होठ काट देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। फूलबेहड़ के तेतारपुर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल युवक ने होठ काट लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तेतारपुर निवासी छोटेलाल सोमवार सुबह अपना छप्पर ठीक कर रहा था। इस बीच एक बल्ली (थनिया) गढ़ी देख गांव के ही पड़ोसी खेत स्वामी अक्षय ने छोटे लाल से एतराज जताया। इस पर दोनो में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इसमें दोनों के घरवाले भी आ धमके। दोनो पक्षें के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में अक्षय लाल की पत्नी लक्ष्मी चोटिल हो गई। वही छोटे लाल का होठ कट गया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें