फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुुकरा। सोमवार की रात भीरा रोड पर किसी वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। वह पैदल खेत की रखवाली करने जा रहे थे।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के कस्बा कुकरा निवासी 40 वर्षीय श्यामलाल सोमवार की रात आठ बजे खाना खाकर भीरा रोड पर हरदुआ में खेत की रखवाली करने जा रहे थे, बनुकिया जंगल के निकट श्यामलाल को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सिर में चोट अधिक होने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही किसी राहगीर ने परिवार वालों को सूचना दी। जिन्होंने कुकरा पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी महिपाल सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि मृतक के भाई राजाराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें