बरेली। बारादरी क्षेत्र निवासी एक बीए फाइनल वर्ष की छात्रा सोमवार को परीक्षा देने घर से निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों के मुताबिक कॉलेज से पता चला कि वह परीक्षा देने ही नहीं पहुंची। छात्रा का फोन भी बंद है। परिजनों का आरोप है कि जिला रामपुर की बीपी कालोनी निवासी सरबजीत सिंह उसे फुसलाकर ले गया है। उन्होंने बताया कि छात्रा पिछले कुछ दिनों से किसी अंजान युवक के संपर्क में थी। जानने की कोशिश की लेकर उसने कोई जानकारी नहीं दी। पीड़ितों की शिकायत पर बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।