लखीमपुर खीरी। देशी शराब के सेल्समैन के साथ शुक्रवार की शाम हुई 1.21 लाख रुपये लूट से पुलिस महकमे में हड़कंप है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस ने छाउछ पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, लेकिन पुलिस के अभी तक किए गए सारे प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम गोला गोर्कणनाथ के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अंशुमान गुप्ता मोहल्ला ईदगाह स्थित ठेका देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शुक्रवार शाम छाउछ चौराहा पर कार सवार बदमाशों ने उसे लिफ्ट देकर कार में बैठा लिया। बाद में उसके पास से 1.21 लाख रुपये की नकदी लूट ली और भाग निकले थे। पुलिस ने शनिवार की शाम सेल्समैन की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर की। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह रविवार को छाउछ चौराहा पहुंचे। उन्होंने छाउछ चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कुछ सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं, लेकिन उनमें कोई फुटेज आदि नहीं मिली है।