फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनवान बनाने का झांसा देकर उचक्कों ने महिला से ठगे लाखों के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। तीन उचक्कों ने महिला को धनवान बनाने का झांसा देकर उसके घर से हजारों रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए और भाग निकले। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो उसमें एक उचक्के की फुटेज मिली है।
विज्ञापन

मुन्नूगंज निवासी रत्नेश कुमार गुप्ता की पत्नी प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वह रविवार को लखीमपुर मार्ग से माता प्रसाद केडिया के घर जाने वाली गली में अपनी बेटी की सहेली के घर जा रही थीं। गली में मुड़ी तो महेश पटवारी की हार्डवेयर की दुकान के सामने एक आदमी मिला। उसने सरस्वती विद्या मंदिर का पता पूछा। जब उन्होंने पता बताया तो उचक्के ने कहा कि वहां एक बड़े संत आए हैं उनसे मिलना है। वह महिला से बात करता आगे बढ़ता रहा। महिला ने बताया कि आगे कुछ दूर चलने पर दो व्यक्ति और मिले, जिनमें से एक को साथ चल रहे युवक ने गुरु जी कहकर संबोधित किया और चला गया। दोनों उचक्कों ने उनसे परिवार के लोगों के बारे में पूछा और धनवान बनने का लालच दिया। उसका मस्तिष्क कुंद सा हो गया। वह दोनों के बताए अनुसार अपने घर की ओर चली। दोनों में से एक व्यक्ति उनके घर के पास तक गया। वह अपने घर जाकर अलमारी से एक हार और झाले का सेट, चार चूड़ी, दो जंजीर, एक टाप्स, एक जोड़ी कान में पहनने के सुई धागे, एक जोड़ी झाले, चार अंगूठी, तीन पीस पेंडल सेट निकाल लिए और कृषक समाज इंटर कॉलेज के गेट के अंदर जाकर दोनों उचक्कों को गहने सौंप दिए। गहने लेकर उचक्कों ने उन्हें कागज में बंधे पत्थर यह कह कर दे दिए कि यह गहने हैं, इन्हें ले जाकर सोमवार की सुबह पूजा करना है, तो उनके घर लक्ष्मी मां का आगमन होगा। घर लौटने के बाद जब रात को उन्होंने कागज का पैकेट खोला तो उसमें पत्थर मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तो थाने से एक होमगार्ड घर पर आया और पूछताछ कर चला गया। व्यापारी माता प्रसाद केडिया और कृषक समाज इंटर कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाई दी है, जिसे महिला ने पहचान लिया है।
विज्ञापन


उन्हें ऐसी कोई घटना की सूचना नहीं है, न ही कोई थाने आया है। यदि आएगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- भानुप्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें