फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो विवाहिता को पिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के गांव रसौरा निवासी एक विवाहिता ने ससुरालवालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई कर प्रताड़ित करने और जहर पिलाने का आरोप लगाया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता के पति, सास और जेठ सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवाहिता की हालत में सुधार है। उसे डॉक्टर ने अस्पताल से छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन

थाना फरधान के गांव रसौरा निवासी माता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिल्पी वर्मा की शादी 18 फरवरी 18 को सदर कोतवाली के गांव रसौरा निवासी उदय प्रताप उर्फ अंकित के साथ की थी। शादी के बाद से ही सास लज्जावती कम दहेज मिलने का ताना देने लगीं। कई बार पिटाई कर पुत्री को घर से निकाला, लेकिन उन्होंने पुत्री को समझा बुझाकर फिर ससुराल भेज दिया। उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब एक बजे पुत्री शिल्पी को जहर खिला दिया और उनके पुत्र सरोज को फोन किया कि उसकी बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। सूचना पर पहुंचे पुत्र ने शिल्पी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर शिल्पी ने बताया कि पति, नीतू और तुषा ने सास, ननद, जेठ और जेठानी के कहने पर उसे जहर पिलाया है। उन्होंने बताया कि 12 जून को पति अस्पताल में आया और पुत्री शिल्पी को धमकी देने लगा कि यदि तुमने एफआईआर कराई तो मैं आत्महत्या कर लूंगा या फिर तुम्हारे पूरे परिवार को मार डालूंगा। उन्होंने बताया कि पुत्री की हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने उसे छुट्टी दे दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि पुलिस ने पति, सास, सुनील जेठ, रेखा जेठानी, तुषा, अनीता निवासी सलेमपुर और नीतू पता अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें