लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी हुई, जिसमें एसपी पूनम ने हत्या, डकैती और लूट जैसे जघन्य अपराधों के लंबित मामलों का शीघ्र खुलासा किया जाए, जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्होंने अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों के तहत थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की।
एसपी ने अवैध कच्ची शराब बनाने/ बेचने वाले, शराब का अवैध धंधा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों का सहयोग लेने के निर्देश दिए, जिससे शराब के काले कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके। बॉर्डर के थानों को बॉर्डर पर होने वाले अपराधों पर कड़ी निगरानी रखने और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के निर्देश दिए। ईद-उल-फितर त्योहार को लेकर पुलिस द्वारा की गई सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। गोष्ठी में एएसपी, समस्त सीओ, समस्त प्रभारी निरीक्षक और शाखा प्रभारी शामिल हुए।