फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे समुदाय की महिला को प्रेम जाल में फंसाकर तारिक करना चाहता था तीसरा निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पहले से ही दो शादियां कर चुका तारिक अली दूसरे समुदाय की महिला को प्रेमजाल में फंसाकर तीसरी शादी करने की तैयारी में था। वह उसका धर्म भी परिवर्तन भी करना चाहता था। कोतवाली पहुंची तारिक की दूसरी बीवी ने उसकी पोल खोलकर रख दी और सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं मामला खुलने के बाद हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली घेर ली और जमकर हंगामा किया। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का जमावड़ा होता देख पुलिस ने आनन फानन में आरोपी तारिक अली का चालान एसडीएम कोर्ट में भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि हिंदू संगठन के पदाधिकारी और आरोपी की पत्नी पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे, बल्कि सख्त कार्रवाई करने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक महिला शिक्षक मोहल्ला बहादुरनगर में रहकर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। उसे मोहल्ला काशीनगर निवासी तारिक अली ने अपने पुत्र को ट्यूशन पढ़ाने के लिए करीब ढाई साल पहले लगाया था। इस बीच तारिक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि दोनों ने निकाह की तैयारी कर ली। इसकी भनक उसकी पत्नी राजदा अली को लग गई, जिससे उन्होंने अपने पति की निगरानी शुरू कर दी। मंगलवार को राजिदा ने परिजनों के साथ तारिक और महिला शिक्षिका को कार में आपत्तिजनक हाल में ओवरब्रिज के नीचे पकड़ लिया था। इसके बाद दोनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया था। रात भर तारिक हवालात में रहा, जबकि शिक्षिका को महिला थाने में रखा गया। दो समुदायों के बीच का मामला होने की जानकारी लगते ही बुधवार को हिंदू संगठन के लोग कोतवाली पहुंच गए। राजदा ने तारिक की करतूतों का चिट्ठा खोलते हुए बताया है कि तारिक ने 18 साल पहले निकाह किया था, जिसे तलाक दे चुका है। पहली बीवी से एक 15 वर्षीय लड़की है, जो शाहजहांपुर में अपनी मां के साथ रहती है। इसके बाद दूसरा निकाह राजदा के साथ 14 साल पहले किया था। राजदा ने अपने पति तारिक पर कई गंभीर आरोप लगाते बताया कि वह उसे तलाक देने की धमकी देता था और कहता था कि अब हिंदू लड़की से तीसरी शादी करके उसे मुसलमान बनाएगा। राजदा ने आरोप लगाया कि तारिक उसे प्रताड़ित करता था और खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। सनसनीखेज मामले का खुलासा होने पर कोतवाली पहुंचे विहिप के आचार्य संजय मिश्रा, भाजपा नेता डॉ इरा श्रीवास्तव, दीपक पुरी, सुनील सिंह आदि ने तारिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली में जमकर हंगामा किया। तारिक अली पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बमुश्किल कार्यकर्ताओं को शांत कराया। एसआई शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी तारिक का शांतिभंग में चालान भेजा गया है। इसके अलावा कोई तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



आरोपी तारिक का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। जमानत के कागज पूरे नहीं थे।
डॉ अरूण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें