गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में रसूलपुर पनाह के निकट बड़ी नहर के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया है।
प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह रसूलपुर पनाह गांव के निकट बड़ी नहर के पास रोड के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक सफेद लाइनदार शर्ट, सफेर सैंडो बनियान रेडीमेड आसमानी रंग की अंडरवियर, मटमैली जींस पहने है। मृतक के दाहिने हाथ में कलावा और कमर में काला धागा पड़ा है। मृतक नंगे पांव था। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय मोरचरी में रखवा दिया है।