फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे से लटकता मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। क्षेत्र के गांव निजामपुर निकटी में आबादी इलाके से बाहर एक पेड़ पर मंगलवार सुबह एक किशोरी का शव लटका मिला। कक्षा नौ में पढ़ने वाली यह किशोरी सोमवार शाम घर से निकली थी और उसके बाद नहीं लौटी। एक युवक पर हत्या कर शव लटकाने का शक जाहिर किए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं पोस्टमार्टम में आत्महत्या के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे शौच जाने की बात कहकर घर से गई थी, लेकिन वह काफी देर तक नहीं लौटी। इस पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। सुबह तलाश के दौरान बहन का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह भी पहुंच गए। भाई ने थाना फरधान के गांव पुरौरा निवासी उत्तम पर हत्या कर शव लटकाने का संदेह जताया। पुलिस को बताया कि आरोपी की बहन गांव में ही ब्याही है, जिससे उसका गांव में आना-जाना रहता है। वह उसकी बहन पर गलत नीयत रखता था। सोमवार को भी आरोपी गांव में देखा गया। यह सब शक जाहिर किए जाने पर पुलिस ने छापा मारकर आरोपी उत्तम को दबोच लिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण लटकना ही बताया गया है, जिससे आत्महत्या के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


घर से निकलने से पहले आरोपी की किशोरी से हुई थी बात
पुलिस ने आरोपी का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने जब मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो उसमें आरोपी की कॉल किशोरी के नंबर पर हुई पाई गई है। आरोपी ने शाम साढे़ सात बजे करीब एक मिनट 20 सेकेंड बात की है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बातचीत होने के बाद किशोरी उससे मिलने के लिए गई होगी। फिर वापस नहीं लौटी।

आखिर किशोरी ने क्यों मौत को लगाया गले
किशोरी के जान देने का मामला किसी के गले नहीं उतर रहा है। सवाल यह उठता है कि जब वह घर से गई तो बाद में ऐसी क्या बात हो गई जिससे वह अपनी जान देने पर मजबूर हुई और घर दोबारा पहुंचने के बजाय अपने ही दुपट्टे का फंदा गले में डालकर लटक गई। पुलिस ने भी अपनी जांच में इस बिंदु को शामिल किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत होने की बात सामने आई है। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। अगर किशोरी फंदे से लटकी है तो उसके पीछे क्या वजह है। पुलिस हर बिंदु पर अपनी जांच कर रही है। -चंद्रकांत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें