फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय लगा करंट, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। सदर कोतवाली के गांव ओदरहना के हाजीपुरवा बस्ती में एक रोजेदार किशोर की नहाते समय बिजली का करंट लगने से जान चली गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही किशोर को सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

थाना फरधान थाना क्षेत्र के गांव शंकरपुर परसेहरा निवासी मखदूम अली हाजीपुरवा बस्ती में रहते हैं। उनका पूरा परिवार रोजे रख रहा है। बुजुर्ग मखदूम ने बताया उनका छोटा पुत्र गुलफाम (17) भी रोजे से था। मंगलवार शाम वह नहा रहा था। अचानक बाथरूम में लगी मोटर का तार निकल गया। इससे वह तार दोबारा लगाने लगा। इस बीच अचानक वह बिजली के तार से चिपक गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर होने पर बाथरूम से जब वह नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खोला तो परिजनों के होश उड़ गए। वह मृत अवस्था में पड़ा था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह हाफिज की पढ़ाई पूरी कर चुका था। मजदूरी पेशा वाले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने देर रात उसको सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें