फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दूसरी शादी करने पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। पति के दूसरी शादी करने पर महिला ने पति, सास, ससुर, ननद, ननदोई और दो गवाहों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव बनिगवां निवासी जसवीर कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी तीन जनवरी 16 को खुटार के गांव पुरेना निवासी अमरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसके एक ढाई साल की पुत्री भी है। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और सास, ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे और कहीं भी शिकायत करने पर पुत्री को मार देने की धमकी देने लगे। 11 मई 19 को वह मायके गांव बनिगवां गई थी। 20 मई को उसे एक नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें पति के दूसरी शादी करने की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

नोटिस मिलने पर वह अपने भाइयों के साथ पुवायां में रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची तो पता चला कि सात मई 19 को पंजाब प्रांत में जनपद कपूरथला के गांव लौकीहट्टा की जसवीर कौर से उसके पति ने कोर्ट मैरिज कर ली है। शादी में पुरेना के मलकीत सिंह, कुर्रैया खानपुर के वलकीत सिंह ने गवाही दी है। दूसरी शादी कराने में पति के अलावा ससुर मलकीत सिंह, सास रजविंदर कौर, ननद बलविंदर कौर, ननदोई राजपाल का भी हाथ है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें