फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुआ बाइक चोर, पुलिस ने की छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बा में बाजार करने आए एक किसान की बाइक गायब हो गई। दिनदहाड़े बाइक चोरी होने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जिसमें बाइक ले जाते हुए चोर की फोटो आई है। जिसके आधार पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझरा पश्चिम निवासी किसान बलविंदर सिंह अपनी बाइक यूपी 31 टी 5009 से आए थे तभी उनकी बाइक उनके मित्र के घर के बाहर से गायब हो गई। उन्होंने इधर-उधर ढूंढा, लेकिन बाइक नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें किसान की बाइक एक युवक ले जाते हुआ कैद हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। उधर बाइक चोरी की घटनाएं कस्बा में तेजी से बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें