गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर के 25 वर्षीय पुत्र आनंद की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
पटेल नगर निवासी आनंद कुमार शुक्रवार की शाम सात बजे अपने बहनोई विनोद कुमार वर्मा को बाइक से ममरी छोड़ने गया था। वापस आते समय रात 8:30 बजे उसकी बाइक मोहम्मदी रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे आननफानन में लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गन्ना समिति के सेवानिवृत्त लिपिक मृतक के पिता चंद्रशेखर ने बताया कि उनके दो बेटों में आनंद छोटा और अविवाहित था।