फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन करने वाले शाखा प्रबंधक पर दर्ज होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला सहकारी बैंक की बड़ागांव शाखा में सरकारी धन के गबन मामले में निलंबित शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज कराया जाएगा। यह जानकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार ने दी।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि खजुरिया में बैंक ग्राहकों के खाते से पैसे उड़ाने के मामला सामने आने के बाद जिला सहकारी बैंक सभी शाखाओं में आंतरिक आडिट करा रही है। इसी ऑडिट के दौरान यह मामला सामने आया कि विभिन्न योजनाओं से संबंधित समाज कल्याण विभाग का करीब 19,43000 रुपया और प्रोबेशन विभाग का 6,89000 रुपया संबंधित विभागों को वापस किया जाना था। यह धनराशि ड्राफ्ट के जरिए विभागों को वापस भी की गई। इसके बाद ड्राफ्ट के वापस आने पर उसे रिवैलीडेट करने के बाद लाभार्थियों के फर्जी खाते खोलकर उनमें पैसा डालकर बैंक कर्मियों द्वारा निकाल लिया गया।
आंतरिक ऑडिट में 26 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आने पर इसकी जांच उपमहाप्रबंधक अश्विनी कटियार ने की। प्रथम दृष्टया गबन का मामला पाए जाने पर बैंक प्रशासन ने शाखा प्रबंधक अशोक कुमार गौतम को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामले की अनुशासनिक जांच अपर सचिव हरिश्चंद्र भार्गव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें