फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में किशोरी की गला दबादकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड------
विज्ञापन


09एलकेएच 201, 202 और 203

भूमि विवाद में किशोर की हत्या
घर के बाहर पिता के साथ दूसरे तख्त पर सो रहा था हिमांशू
तख्त से कुछ दूरी पर मिला शव, एक आंख फूटी और फूला हुआ था गला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह साफ नहीं, बिसरा सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ/अलीगंज।
घर के बाहर बने छप्पर के नीचे बृहस्पतिवार की रात पिता के साथ अलग तख्त पर सो रहे कस्बा अलीगंज निवासी हिमांशूू(17) की हत्या कर दी गई। पिता को भनक तक नहीं लगी। उसका शव तख्त से नीचे जमीन पर पड़ा मिला। एक आंख फूटी हुई और गला सूजा हुआ था। पिता का कहना है कि पुत्र की हत्या भूमि विवाद में चल रही पुरानी रंजिश में की गई है। पुलिस ने पिता सुशील कुमार की तहरीर पर पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। इस पर डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है।
अलीगंज निवासी सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपने मकान के बाहर पड़े छप्पर के नीचे तख्त पर सो रहे थे। पास में ही पड़े दूसरे तख्त पर उनका पुत्र हिमांशू सो रहा था। शुक्रवार की सुबह जब वह सोकर उठे तो देखा कि हिमांशु का शव तख्त से कुछ दूर जमीन पर पड़ा था। उसके शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी। पास जाकर देखा तो एक आंख फूटी और गले पर सूजन थी। सुशील का आरोप है कि उनका गांव के ही पूर्व प्रधान विजय तिवारी से भूमि विवाद चल रहा है, जिस कारण आरोपी ने अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव निवासी पूर्व प्रधान विजय तिवारी और उनके पुत्र संजू तिवारी, विभू तिवारी, नौकर बद्री और कुशमौरी निवासी कृष्ण कुमार तिवारी के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज हर्षित कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में भूमि विवाद चल रहा है। पूर्व में हिमांशू ने आरोपी पूर्व प्रधान विजय तिवारी पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है।

हिमांशू ने आरोपी विजय पर किया था हमला
दो वर्ष पूर्व पुराने भूमि विवाद के चलते मारे गए हिमांशू ने आरोपी पूर्व प्रधान विजय तिवारी पर चाकू से प्रहार कर दिया था। पुलिस ने पूर्व प्रधान की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें पुलिस ने आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर चालान भेजा था। नाबालिग होने के कारण उसे न्यायालय से जमानत मिल गई थी। यह केस न्यायालय में विचाराधीन है।

बुझ गया घर का चिराग
हिमांशू इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहनें हैं। सुशील कुमार ने बताया कि छोटी पुत्री के जन्म के समय उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद सुशील और दादी ने बच्चों की परवरिश की। मां की मौत और घर का इकलौता होने के कारण हिमांशू सबका लाडला था। उसकी मौत पर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विधायक ने दी परिवार को सांत्वना
गांव में हिमांशू की मौत से शोक का माहौल है। क्षेत्रीय विधायक अरविंद गिरि ने शोकाकुल पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और पुलिस से मामले की विवेचना कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें