मोहम्मदी। कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पहले न्यूएनटीआई पब्लिक स्कूल में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुईं बैटरी, कुर्सी आदि सामान और एक अवैध तमंचा बरामद होने का दावा किया है। कस्बा चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि चोरी के मामले में पुलिस से बरवर चौराहा के पास से रोहित गुप्ता निवासी रामलीला को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी हुआ माल और एक तमंचा बरामद हुआ है। उधर कई महीने से बलात्कार के आरोप में फरार शब्बन और मोहम्मद रफी निवासी शुक्लापुर मोहम्मदी को भी पुलिस ने दबोच लिया। तीनों आरोपियों का चालन कर दिया गया है।