फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चरस के साथ धरी गई नेपाली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर।
विज्ञापन

संपूर्णानगर-नेपाल बार्डर पर बसही से रोडवेज की बस से दिल्ली जा रही एक नेपाली महिला के पास से करीब साढ़े तीन किलो चरस बरामद हुई है। महिला ने चरस को पेट से बांधा हुआ था, उसकी गोद में एक सात माह का बच्चा भी है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम सूचना के आधार पर एसएसबी और संपूर्णानगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्णय लिया। पिलर संख्या कृष्णानगर के पास एसएसबी के हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, महिला एसएसबी कांस्टेबल मोनिका, एसआई प्रेम कुमार, कांस्टेबल पासवान के साथ दिल्ली जाने वाली बस को चेक किया, जिसमें 41 वर्षीय नेपाली महिला को पकड़ा। महिला का बैग चेक करने पर कुछ चरस उसमें मिली और कुछ चरस उसके पेट पर बंधी मिली। इसके बाद एसएसबी उसे लेकर बसही कैंप पर गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुनीता तमांग निवासी डांधिंग नेपाल का निवासी बताया है। महिला के पास से नेपाल का पासपोर्ट और दिल्ली का जारी हुआ आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। एसएसबी के असिस्टेंट कमानडेंट सुभाष पाटीदार ने बताया कि बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब 55 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें