फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। मैगलगंज मार्ग पर गांव रतहरी के निकट बड़ी नहर पुलिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना के रामपुर गांव निवासी सुनीत और तेजपाल बाइक से सामान लेने मितौली जा रहे थे। तभी रतहरी गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक चला रहे 25 वर्षीय तेजपाल के सिर में गंभीर चोटें आई और पीछे बैठा सुनीत को पैर में गंभीर चोटें आईं। दोनों को एंबुलेंस से मितौली सीएचसी लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने बाइक चालक तेजपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज शुरू कर परिजनों को सूचना दी गई है। घायल सुनीत ने बताया कि तेजपाल ने शराब पी रखी थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें