दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
चार साल से फरार चल रहा था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में चार साल से फरार चल रहे 10 हजार के ईनामी बदमाश सदर कोतवाली के गांव रामापुर निवासी इरफान को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है।
इंस्पेक्टर केपी गौड़ ने बताया कि सदर कोतवाली की पुलिस चौकी रामापुर के गांव रामापुर निवासी इरफान गैंगस्टर के मामले में वर्ष 2015 से फरार चल रहा था। उसकी पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। इस पर एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में कोतवाली के तेज तर्रार सिपाही विजय शर्मा को लगाया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह सिपाही विजय शर्मा ने अपने साथी सिपाही अवधेश और सुरजीत के साथ आरोपी को रामापुर के पास से दबोच लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी का चालान भेज दिया गया है।