फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साला अपराधियों का पुलिस कर रही सत्यापन

Fri, 06 Oct 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र के पांच साला अपराधियों का सत्यापन शुरू कर दिया है। साथ ही एक हिस्ट्रीशीटर और छह शातिर अपराधियों को थाने बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस इन सातों आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पिछले पांच साले में लूट, चोरी की वारदातों में शामिल रहे सिकंद्राबाद निवासी नीरज पांडेय, मल्लपुर गड़रिया निवासी हिस्ट्रीशीटर खूबचंद पासी, मलिगवां निवासी समीम खां, हर्रेया निवासी स्वामी लाल, सरैया निवासी इरफान और कलीम, अच्छनियां निवासी इकरार खां के घरों पर बृहस्पतिवार की शाम एसओ नीमगांव संजय कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से आरोपियों के चालचलन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी को थाने बुलाया। इस पर शुक्रवार को सभी आरोपी थाने पहुंचे। इनसे पुलिस ने पूछताछ की। बाद में कड़ी हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया। एसओ ने बताया कि सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा रही है। उधर पुलिस ने लखनियांपुर निवासी हरीओम और खेरवा निवासी अनिल के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें