फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के छात्र का निकला माइनर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

उचौलिया (लखीमपुर खीरी)। चौकी क्षेत्र के गांव सुरतियापुर मे शारदा नहर के माइनर में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त शाहजहांपुर के पुवायां कस्बे के मोहल्ला राजीवनगर निवासी आरआर बंसल के इकलौते पुत्र 17 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। वह सोमवार की शाम जूस पीने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह चौकी क्षेत्र के वनकागांव के मजरा सुरतियापुर के पास माइनर में एक किशोर का शव उतराता लोगों ने देखा। शव होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। आसपास के बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने आसपास के थानों को इसकी सूचना दी। पुवायां पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे राजीवनगर निवासी आरआर बंसल ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र सौरभ बंसल के रूप में की। मृतक के पिता ने बताया कि सौरभ सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से बाजार जूस पीने के लिये कहकर निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन पता न चलने पर पुवायां कोतवाली मे गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया सौरभ इंटर का छात्र था। उनकी कोई दुश्मनी नहीं हैं। सौरभ के पास एक मोबाइल था। वह भी गायब है। उसकी जीभ बाहर निकली होने के कारण गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें