मितौली।
कस्बा निवासी लकड़ी कारोबारी की सीतापुर जनपद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब वह बाइक से रामकोट की ओर लौट रहा था।
अस्पताल रोड निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ साधु दीक्षित(48) पेशे से लकड़ी कारोबारी थे। वह शनिवार को घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। बताते हैं कि सोमवार की सुबह वह घर लौट रहे थे। रामकोट थाना क्षेत्र में अचानक रोड पर नीलगाय आ गई, जिससे टकराकर बाइक समेत जितेंद्र खाई में गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को अस्पताल भेजवाया, लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर घर वाले सीतापुर पहुंचे, जिसके बाद शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।