फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान स्वामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बांस पर तार बांधते समय करंट लगने से मोहल्ला कमलापुर निवासी बिजली मिस्त्री अतुल की मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने दुकान स्वामी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कमलापुर निवासी अशोक दत्त अवस्थी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र अतुल अवस्थी गांव छाउछ निवासी राकेश कुमार वर्मा की दुकान पर बिजली मिस्त्री था। दुकानदार पर पुत्र की कई महीने की मजदूरी बकाया थी। पुत्र के मांगने पर दुकानदार आज-कल देने में टालमटोल कर रहा था। रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह भी उसका पुत्र काम करने दुकान पर गया था। किसी ने पुत्र के मोबाइल से काल की और बताया कि अतुल की तबियत खराब है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो पुत्र मृत अवस्था में मिला। आरोप है कि दुकान मालिक राकेश कुमार वर्मा ने अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी और शव अस्पताल की इमरजेंसी में डालकर फरार हो गए। पुलिस ने राकेश कुमार वर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें