लखीमपुर खीरी/मोहम्मदी। धोखाधडी के मामले में सात वर्षों से फरार एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि ग्राम खुर्दा तहसील मितौली निवासिनी संगीता देवी ने सात साल पूर्व फर्जी वसीयत कराकर सुशीला देवी की जमीन हड़प ली थी। इस मामले में खुर्दा गांव की सुशीला ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट संगीता के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला गायब हो गई और सीतापुर जनपद के महोली कस्बे के गांव हसनापुर रहने लगी। एसपी ने महिला पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे महोली से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। उधर हत्या के प्रयास में नामजद अभियुक्त चुन्नू को पुलिस ने गोमती मोड़ से गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस ने उसके पास 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है।