मवाना। चौकी प्रभारी इंद्रजीत एवं दरोगा रामकुमार ने मंगलवार को मवाना खुर्द चौकी पर चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान दो युवक मेरठ रोड पर जा रहें थे। पुलिस ने उनको रोककर तलाशी ली। उनसे दो तमंचे एवं तीन कारतूस बरामद किए। चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना कि दीपक चौहान निवासी खरदौनी एवं गौरव निवासी मवाना खुर्द को जेल भेज दिया।