फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे लेकर टीका लगाने वाले फार्मेसिस्ट का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रैबीज लगाने के बदले छात्र से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएमओ ने आरोपी फार्मेसिस्ट का तबादला कर दिया। सीएचसी अधीक्षक की जांच रिपोर्ट में वह दोषी साबित हुआ। सीएमओ ने उसका तबादला धौरहरा सीएचसी के लिए कर दिया है।
विज्ञापन

छात्र से एंटीरैबीज लगाने के बदले रुपये लेने के मामले का वीडियो वायरल होने से मामले में सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने सीएचसी अधीक्षक पसगवां को जांच सौंपी थी। जिस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव खन्ना ने वायरल वीडियो सहित अपनी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को सीएमओ को सौंप दी। एंटी रैबीज लगाने के बदले रुपये लेने की पुष्टि होने के बाद सीएमओ ने आरोपी फार्मेसिस्ट को तबादला सीएचसी धौरहरा के लिए कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को कार्रवाई के मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव खन्ना से बात नहीं हो सकी, लेकिन चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ ने आरोपी फार्मेसिस्ट का तबादला धौरहरा सीएचसी के लिए कर दिया है। वहीं रिश्वत लिए जाने के मामले में सीएमओ द्वारा फार्मेसिस्ट का सिर्फ तबादला करना सीएचसी से लेकर क्षेत्रभर में खासा चर्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें